राज्य

राज्य सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्य सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया

रायपुर, 25 सितंबर 2026

राज्य सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों की मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है। इंटर्न डॉक्टरों को प्रति माह 25 हजार रुपये की शिष्यवृत्ति (स्टाइपेंड) दी जाएगी। बढ़ी हुई शिष्यवृत्ति 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

शिष्यवृत्ति में वृद्धि से मेडिकल इंटर्न डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।