व्यापार

राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में कर रही मदद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में कर रही मदद

अक्तूबर 07, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद कर रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ग्राहक पसंद और बाजार की मांग समझने की जानकारी दी जा रही है, ताकि उनके उत्पाद अधिक प्रतिस्पर्धी बनें और व्यवसाय टिकाऊ हो सके।

प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के सौजन्य से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने के लिए समय-समय पर बाजार सफलता एवं स्थिरता तथा उद्यमिता प्रशिक्षण’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य प्रतिभागियों के उत्पादों को बाजार में सफलतापूर्वक स्थापित करने, कारोबार को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने तथा उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध आधुनिक अवसरों और तकनीकों की जानकारी प्रदान करना है।

इस दौरान प्रतिभागियों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ग्राहक जुड़ाव, बाजार की मांग को समझने और उद्यमिता के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और निरंतरता पर विशेष ध्यान देकर उन्हें प्रतिस्पर्धी बाजार में बेहतर पहचान दिलाई जा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।