खेल

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम स्थित मल्टीपर्पज इंडोर हॉल में प्रथम राजस्थान राज्य स्तरीय यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी अनइवन बार, बैलेंसिंग बीम सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपने संतुलन, लचीलेपन, शारीरिक क्षमता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंगलवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नगर निगम के वित्त नियंत्रक धीरज जोशी भी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

बीकानेर, 4 नवंबर। खेलों में प्रतिभा के साथ अनुशासन, धैर्य, संतुलन और निरंतर अभ्यास की भी अहम भूमिका होती है... और जब बात जिम्नास्टिक्स की हो तो खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता के साथ उसका आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल भी कड़ी परीक्षा से गुजरता है... बीकानेर में इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है...

जहां प्रथम राजस्थान राज्य स्तरीय यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में प्रदेशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं... प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं... मंगलवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन ने भी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया...

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम स्थित मल्टीपर्पज इंडोर हॉल में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल का रोमांच लगातार बढ़ रहा है... राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पहुंचे युवा खिलाड़ी जिम्नास्टिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं... किसी खिलाड़ी के लिए यह अपनी मेहनत और अभ्यास को मैदान पर उतारने का अवसर है, तो किसी के लिए राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मंच...

प्रतियोगिता में शामिल करीब 300 खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता, संतुलन, लचीलेपन और तकनीकी कौशल के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं... जिम्नास्टिक्स ऐसा खेल है, जिसमें छोटी-सी चूक भी प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है... खिलाड़ी को हर मूवमेंट में शरीर पर नियंत्रण बनाए रखना होता है...

इसके लिए लंबे समय तक नियमित अभ्यास और अनुशासन जरूरी है... यही वजह है कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हर प्रदर्शन उनकी मेहनत और तैयारी की कहानी बयां कर रहा है...

मंगलवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन ने भी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया... उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं को देखा और खिलाड़ियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने... इस दौरान जिला कलेक्टर ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनसे व्यक्तित्व में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है...

उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और पूरी लगन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया... जिला कलेक्टर की मौजूदगी से खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ा... इस अवसर पर नगर निगम के वित्त नियंत्रक धीरज जोशी भी मौजूद रहे... उन्होंने भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा और इस तरह के आयोजनों को खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया...प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों की भागीदारी इसे खास बना रही है...

अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों को एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल रहा है... नगर निगम के वित्त नियंत्रक धीरज जोशी का कहना है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं बीकानेर को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं... ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है...

वहीं दूसरे जिलों से आए खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और खेल कौशल में भी निखार आता है... खास बात यह है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं रहतीं... बल्कि खिलाड़ियों को अपनी कमियों को पहचानने, बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होने और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करने का अवसर भी देती हैं...

राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के कोषाध्यक्ष एवं जिला जिम्नास्टिक्स संघ बीकानेर के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है... उनके अनुसार जिम्नास्टिक्स जैसे खेल में खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से ही सही प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल की जरूरत होती है...

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी तैयारी परखने और दूसरे प्रतिभागियों के प्रदर्शन से सीखने का अवसर मिलता है... उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं...

प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग आयु वर्गों और जिम्नास्टिक्स के विभिन्न उपकरणों पर मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं... इनमें अनइवन बार और बैलेंसिंग बीम जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धाएं भी शामिल हैं... अनइवन बार पर प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ियों को अपनी पकड़, ताकत और शरीर के संतुलन का बेहतरीन तालमेल दिखाना होता है...

वहीं बैलेंसिंग बीम पर बेहद कम चौड़ाई वाली सतह पर संतुलन बनाए रखते हुए अलग-अलग करतब प्रस्तुत करने होते हैं... इन स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की एकाग्रता, शारीरिक नियंत्रण और तकनीकी दक्षता की कड़ी परीक्षा होती है... अभ्यास के दौरान सीखी गई तकनीकों को प्रतियोगिता के दबाव में सही तरीके से प्रस्तुत करना भी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होती है...

इंडोर हॉल में चल रही प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए मौजूद लोग भी उनके करतबों और संतुलन को देखकर प्रभावित हो रहे हैं... जिला जिम्नास्टिक्स संघ के कोषाध्यक्ष माणक व्यास ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं और खिलाड़ियों की भागीदारी के बारे में जानकारी दी... उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं...

अलग-अलग आयु वर्गों के मुकाबलों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं... उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर देते हैं... साथ ही उन्हें राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव भी मिलता है... प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाओं और खिलाड़ियों की सुविधा पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी बेहतर माहौल में अपना प्रदर्शन कर सकें...कुल मिलाकर बीकानेर में आयोजित प्रथम राजस्थान राज्य स्तरीय यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच बन रही है...

करीब 300 खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रतियोगिता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है... उम्मीद है कि इस मंच से निकलने वाली खेल प्रतिभाएं भविष्य में राज्य के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगी...

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।