राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए 7 खिलाड़ी चयनित
बेमेतरा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्दा, के सात छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बालिका वर्ग में कक्षा 11वीं की सीमा साहू और चांदनी साहू का चयन हुआ है।
वहीं बालक वर्ग में कक्षा 12वीं के टिकेश यादव और लक्ष्मीनारायण साहू, कक्षा 11वीं के धनेश्वर साहू, कक्षा 10वीं के नरेश निषाद तथा कक्षा 9वीं के भीष्म ध्रुव राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष जताया।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया।
प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि खिलाड़ियों ने विद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
📡 स्रोत: NewsData.io