देश

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

रायपुर, 19 अगस्त 2026 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कल रायपुर में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिक दुर्घटनाओं वाले रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, बलौदाबाजार, सरगुजा और बस्तर जिलों में दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा गया। मुख्य सचिव ने ब्लैक स्पॉट के सुधार, आवारा पशुओं की समस्या पर कार्रवाई और सड़क निर्माण के दौरान ही बेहतर डिजाइन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में रोड क्लब गठित करने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सुगम यातायात प्रबंधन से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी बनी रहे।

सभी जिलों के कलेक्टरों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।