राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिलासपुर, 7 सितंबर 2026
बिलासपुर में आयोजित छब्बीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का कल समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरूण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत इन प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करने की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के तहत बेसबॉल, तैराकी और वाटर पोलो की स्पर्धाएं र्हुइं, जिसमें पांचों संभागों के आठ सौ पैंतालीस खिलाड़ियों ने भाग लिया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छत्तीसगढ़ में आयोजित छब्बीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ, जहाँ बिलासपुर संभाग ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरूण साव ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए खेल प्रतिभा के महत्व पर बल दिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के युवा खेलों के विकास और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर को दर्शाती है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, यह स्थानीय खेल अवसंरचना और कोचिंग में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद