राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 17 सितंबर 2026
विश्वकर्मा जयंती पर आज रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि शहरों में रोजगार की तलाश में विभिन्न स्थानों पर एकत्र होने वाले श्रमिकों के लिए सर्वसुविधायुक्त आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री ने पंजीकृत श्रमिकों के आवागमन को सुगम बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से ई-बाइक सहायता योजना शुरू करने और असंगठित क्षेत्र के रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को पचास हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक लाख तैंतालीस से अधिक श्रमिकों के खातों में इंक्यावन करोड़ बत्तीस लाख से अधिक की सहायता राशि अंतरित की। उन्होंने विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि और सामग्री का भी वितरण किया। वहीं, सौ श्रमिक दीदियों को ई-रिक्शा की चाबी सौंपी। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर श्रमिकों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया।
इस मौके पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉक्टर रामप्रताप सिंह और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रायपुर में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के लिए तीन बड़ी घोषणाएँ कीं। यह विषय श्रमिकों के लिए रोजगार और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर केन्द्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे श्रमिकों को बेहतर रोजगार अवसर और सुविधाजनक श्रमिक केंद्र मिलेंगे, जिससे श्रम बाजार में स्थिरता आएगी। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि शहरों में श्रमिकों के लिए रोज़गार की सुविधा बढ़ेगी, जिससे बेरोजगारी घटेगी और आर्थिक गतिविधियाँ तेज होंगी।