राजनीति

राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा

राज्यसभा के सबसे अमीर सांसदों की संपत्ति से जुड़ी जानकारी सामने आई है. ADR की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. इसमें 104 ऐसे सांसद हैं, जिनकी संपत्ति 10 करोड़ या उससे अधिक है.

यह मार्जिन ओवर ऑल सबसे ज्यादा है.

इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति तेलंगाना के बीआरएस सांसद की है. इनका नाम डॉ. बंदी पार्थ सारधी रेड्डी है. इनकी कुल संपत्ति 5300 करोड़ से ज्यादा है.

इसमें चल संपत्ति 52 अरब (52,15,25,82,) 82,610) से ज्यादा है. वहीं अचल संपत्ति 84,95,67,300 है.

दूसरे नंबर पर पंजाब से आने वाले बीजेपी के राजिंदर गुप्ता हैं.

इनकी कुल संपत्ति 5053 करोड़ रुपये है. इनके पास चल संपत्ति 44, 37,29,89,181 है. वहीं, अचल संपत्ति 6,15,74,69,530 है.

इसके बाद तीसरे नंबर आने वाले कांग्रेस के तेलंगाना से राज्यसभा सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी है. इनके पास कुल संपत्ति 2558 करोड़ रुपये है. इसमें चल संपत्ति 21,04,74,05,863 है.

वहीं अचल संपत्ति 4,53,50,00,000 है.

टॉप 10 राज्यो के सांसदों के पास कितनी संपत्ति?

अगर टॉप 10 राज्यों की बात की जाए, जिसके तहत सबसे ज्यादा संपत्ति वाले सांसद आते हैं. उनमें तेलंगाना के कुल सांसदों की संपत्ति 8,310 करोड़ है. पंजाब के सांसदों की संपत्ति 5,729 करोड़ है.

यूपी के सांसद की संपत्ति 3,471 करोड़ है. आंध्र प्रदेश के सांसदों की संपत्ति 1,949 करोड़ है. ओडिशा के सांसदों की संपत्ति 1,242 करोड़ है. महाराष्ट्र के सांसदों की संपत्ति 1,063 है.

तमिलनाडु के सांसदों की संपत्ति 886 करोड़ है. गुजरात के सांसदों की संपत्ति 815 करोड़ है. झारखंड के सांसदों की संपत्ति 779 करोड़ है. हरियाणा के सांसदों की संपत्ति 404 करोड़ है.

BJP के पास सबसे ज्यादा, लेकिन BRS के तीन सांसद सभी पर भारी

वहीं, पार्टी वार आंकड़े देखें तो बीजेपी के 111 राज्यसभा सांसदों के पास 8,270 करोड़ रुपये है. बीआरएस के 3 सासंदों के पास ही 5,524 करोड़ है.

वहीं, कांग्रेस के 29 सासंदों के पास 3,781 करोड़ रुपय

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।