राजनीति

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर जोर; प्रधानों की बकाया राशि जल्द चुकाने के निर्देश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर जोर; प्रधानों की बकाया राशि जल्द चुकाने के निर्देश

जौनपुर में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए।

मुसहर, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को आवास में प्राथमिकता राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मुसहर वर्ग, 18 से 50 वर्ष की निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को पात्रता के आधार पर प्राथमिकता से आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अयोग्य घोषित किए गए आवेदकों का दोबारा सत्यापन कराने को कहा, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

ग्राम प्रधानों का बकाया भुगतान जल्द कराने के निर्देश राज्यमंत्री ने विकसित भारत ग्राम योजना के तहत ग्राम प्रधानों की बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की जांच कराकर उनकी तत्काल मरम्मत कराने को कहा।

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के भी निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर समस्याएं हल करें अधिकारी राज्यमंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने और औचक निरीक्षण करने को भी कहा। स्कूलों में मिड-डे मील शेड और प्रेरणा कैंटीन पर जोर डीएम सैमुअल पाल एन. ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में मिड-डे मील के लिए शेड की व्यवस्था और महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए प्रेरणा कैंटीन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण), सिटी मजिस्ट्रेट, उपायुक्त (श्रम रोजगार), उपायुक्त (स्वत: रोजगार), अधिशासी अभियंता (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग), अधिशासी अभियंता (जल जीवन मिशन, ग्रामीण) और सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जौनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर विशेष जोर दिया गया। यह कदम ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समूहों से जोड़ने और मुसहर व दिव्यांग महिलाओं के लिए आवास प्राथमिकता देने के उद्देश्य से है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बुनियादी ढाँचे में सुधार होगा और सामाजिक समावेशन को प्रोत्साहन मिलेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।