व्यापार

राज्यपाल ने डीडवाना में की विकास कार्यों की समीक्षा:जिला स्तरीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यपाल ने डीडवाना में की विकास कार्यों की समीक्षा:जिला स्तरीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रविवार को डीडवाना कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में राज्यपाल बागड़े ने शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि और डेयरी विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने और जमीनी स्तर पर कार्यों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान और एडीएम रतन कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को समयबद्ध तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।