राज्य

राज्यपाल ने इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाई, सुख-शांति की कामना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यपाल ने इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाई, सुख-शांति की कामना

Marking : Lead All राज्यपाल ने इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाई, सुख-शांति की कामना राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-शांति की कामना की और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।

05 सितंबर , पटना (पटना , बिहार) : पटना के इस्कॉन मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं मानव जीवन को सत्य और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के आदर्श हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पालन करने तथा लोककल्याण के लिए कार्य करने का संदेश देते हैं।

उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस स्टोरी फोल्डर में : फोटो Caption :राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-शांति की कामना की और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।