राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 1 सितंबर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे
NEWS
अगस्त 31, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता एक सितंबर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
इस बारे जानकारी उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि राज्यपाल 1 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे भाषा एवं संस्कृति विभाग के बहुउद्देशीय कला एवं सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम "एक से श्रेष्ठ" में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 2:00 बजे राज्यपाल हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।