राज्य

राज्यपाल ने लाहौल-स्पीति की उपायुक्त के पिता के असामयिक निधन पर जताया शोक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यपाल ने लाहौल-स्पीति की उपायुक्त के पिता के असामयिक निधन पर जताया शोक

अक्तूबर 13, शिमला (हिमाचल प्रदेश): राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने किरण भड़ाना से दूरभाष पर बातचीत कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज्यपाल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।