राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, छात्र आंदोलन समेत प्रदेश के हालात पर हुई चर्चा

Relevance: PRIORITY
Slug: BJP RAJYAPAL MULAKAAT
Title: राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, छात्र आंदोलन समेत प्रदेश के हालात पर हुई चर्चा
Synopsis: राज्यपाल से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह। छात्र आंदोलन समेत राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।
Category: Politics
Deadline: 17 AUGUST , RANCHI
17 अगस्त, रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर राज्यपाल को अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान छात्र आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्र पिछले 24 दिनों से रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कई छात्र आमरण अनशन के कारण गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि सरकार छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है और वार्ता के नाम पर उन्हें गुमराह किया जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने और सरकार को छात्रों की जायज मांगों पर तत्काल विचार कर ठोस समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया।
वहीं, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि राज्य में उपजी तमाम परिस्थितियों पर उनकी पैनी नजर है।