देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन

Relevance: PRIORITY Slug: TEACHERS DAY Short Headline: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन

Synopsis: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, मंत्रियों और नेताओं ने भी दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। Category: Culture , Government , Planning Deadline : 05 SEPTEMBER, RANCHI

05 सितंबर, रांची: शिक्षक दिवस पर राज्य में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरूओं का अभिनंदन किया जा रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्रियों और राजनेताओं ने शिक्षक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर पूर्व राष्टपति और महान शिक्षाविद डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन को जयंती पर नमन किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं जो छात्रों के जीवन को दिशा देने की ज्योति प्रज्वलित कर रहे हैंं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर कमियों को दूर कर प्रभावी ढंग से सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा पद्धति भी बदल रही है।

एआई और नई तकनीक शिक्षण को और अधिक सहज, प्रभावी और विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हमारा संकल्प है कि नई पीढ़ी आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपने मूल्यों और जड़ों से जुड़ी रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और देश के शैक्षिक इतिहास में उनके स्थान को मान्यता देता है। इस नमन से यह स्पष्ट होता है कि सरकार शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और शिक्षकों की भूमिका को ऊँचा उठाती है। जनता के लिए यह प्रेरणादायक है, क्योंकि यह दिखाता है कि शिक्षा पर उच्च स्तर पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे छात्रों और शिक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।