राज्यपाल श्री डेका सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 3 नवंबर 2026
राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। समारोह में पिछले पांच वर्षों के चौबीस हजार आठ सौ विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा की उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी प्रतिभा के बल पर जीवन में आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय दूरस्थ क्षेत्रों तक ज्ञान पहुंचाने और शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की उन्नत आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण और स्मारिका ‘अभ्युदय’ का विमोचन किया गया।
समारोह को उपमुख्यमंत्री अरुण साव, हरियाणा के उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, नैक अध्यक्ष नागेश्वर राव और पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति वीरेंद्र कुमार सारस्वत ने भी संबोधित किया।