मनोरंजन

राज्यपाल श्री डेका ने वरिष्ठ शिक्षकों एवं प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मनित

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यपाल श्री डेका ने वरिष्ठ शिक्षकों एवं प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मनित

बलौदाबाजार-भाटापारा, 29 अगस्त 2026

राज्यपाल रमेन डेका आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने वरिष्ठ शिक्षकों और कक्षा दसवीं-बारहवीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण भी किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक अपने आचरण और व्यवहार से विद्यार्थियों का रोल मॉडल बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने और कौशल विकास के लिए सहायक है।

राज्यपाल ने मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि छात्र मोबाइल का उपयोग केवल जरुरी कामों के लिये करें, मनोरंजन मे समय व्यर्थ न करें। सोशल मीडिया और एआई का इस्तेमाल भले ही सुविधाजनक है,कई जानकारी तत्काल मिल जाती है लेकिन यह आलस्य भी बढ़ा रहा है। इसलिये जरुरत के अनुसार ही उपयोग करना चाहिए।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।