भोपाल

राज्यपाल श्री पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती को अर्पित की पुष्पांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यपाल श्री पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती को अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य की महान शासिका रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के उप सचिव सुनील दुबे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।