राज्य

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने अपने चम्बा जिला के दौरे के दौरान एनएचपीसी चमेरा-दो विद्युत परियोजना का किया दौरा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने अपने चम्बा जिला के दौरे के दौरान एनएचपीसी चमेरा-दो विद्युत परियोजना का किया दौरा

अक्तूबर 16,चंबा (हिमाचल प्रदेश): राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने अपने चम्बा जिला के दौरे के दौरान एनएचपीसी चमेरा-दो विद्युत परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया और क्षेत्र से जुड़ी विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस अवसर पर हर्ष महाजन ने दिव्यांग बच्चों को थेरेपी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल थेरेपी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके साथ ही उन्होंने पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर में 15 लाख रुपये की लागत से विकसित बुनियादी सुविधाओं का उद्घाटन किया। सांसद ने राख गांव में सुरक्षा एवं संरक्षण कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कार्य करवाने की घोषणा की। इसके अलावा बग्गा गांव में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर भी घोषणा की गई।

दौरे के दौरान कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राख गांव की आवश्यकताओं, प्रस्तावित संरक्षण कार्यों और उनकी कार्ययोजना पर प्रस्तुति दी गई। इसके बाद हर्ष महाजन ने चमेरा-दो विद्युत परियोजना में विकसित किए जा रहे इरावती वाटिका का उद्घाटन किया।

उनके इस दौरे में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, दिव्यांग बच्चों के लिए बेहतर सेवाओं और स्थानीय जरूरतों से जुड़े कार्यों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि एन एच पी सी हिमाचल प्रदेश खासकर जिला चम्बा में बेहतर कार्य कर रही है। साथ ही अपना सामाजिक उतरदायित्व भी पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज विशेष बच्चों के लिए जहाँ थेरेपी वैन चलाई गई है वहीं पैराडाइस चिल्ड्रन केयर सेंटर भी खोला है जिससे विशेष बच्चों को काफ़ी सहायता मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस तरह के कई सामाजिक कार्यों में एन एच पी सी अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।