राज्य

राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में

रायपुर, 26 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सात और आठ अक्टूबर को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। मेले के लिए अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से आठ हजार 720 रिक्तियों की जानकारी मिली है। इनमें मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी, बैंकिंग, स्वास्थ्य, सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर शामिल हैं। दसवीं-बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर योग्यताधारी युवा ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार मेले के लिए अब तक क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स–सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स, फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं।

इन संस्थाओं द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी कार्य के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

मेले की चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक युवा घर बैठे उपलब्ध रिक्तियों का अवलोकन कर अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार उपयुक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नियोजक भी पोर्टल पर उपलब्ध अभ्यर्थियों की प्रोफाइल एवं आवेदन के आधार पर चयन प्रक्रिया संचालित कर सकेंगे। इससे मेले के पूर्व भी आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग एवं प्रारंभिक चयन प्रक्रिया की जा सकेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राज्यस्तरीय रोजगार मेला रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ के युवाओं और नौकरी खोजने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। यह मेला 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं के साथ 8,720 रिक्तियों की जानकारी देता है, जिससे विभिन्न उद्योगों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रोजगार सृजन के लिए सरकार के प्रयासों को दर्शाती है और युवाओं को सीधे नियोक्ताओं से जोड़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नौकरी पाने के अवसर बढ़ेंगे, बेरोजगारी में कमी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।