राज्य

राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए

रायपुर, 3 नवंबर 2026

राज्योत्सव के तीसरे और अंतिम दिन केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने महतारी वंदन योजना की तैंतीसवीं किस्त जारी की। इस दौरान सड़सठ लाख चालीस हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में छह सौ बत्तीस करोड़ तिरसठ लाख सड़सठ हजार से अधिक की राशि अंतरित की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।

राज्योत्सव के समापन अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंथी गायिका पद्मश्री उषा बारले अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं, प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य भी अपने गायन का जादू बिखेरेंगे।

इससे पहले, केंद्रीय गृह श्री शाह ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-सोलह स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया।

नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के दूसरे दिन कल राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपने गठन के छब्बीस वर्षों की यात्रा पूरी कर ली है और अब यह राज्य नई जिम्मेदारियों, संभावनाओं तथा संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और जनजातीय समाज के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में भी जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।