व्यापार

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे

Raksha Bandhan 2026: आने वाली 28 अगस्त को पूरे देश में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा. रक्षा बंधन से पहले ही महंगाई ने आंख दिखानी शुरू कर दी है. रक्षा बंधन पर लोगों को अपने घर जाने की होड़ मची रहती है.

इस बार लोग रक्षा बंधन के साथ साथ 2 से 3 दिन की छोटी ट्रिप का प्लान भी बना रहे हैं, क्योंकि इस बार रक्षा बंधन से अगले दिन शनिवार और रविवार है. यानी लॉन्ग वीकेंड. ट्रैवल बुकिंग के आंकड़ों में भी रक्षा बंधन का असर दिखाई दे रहा है. कई शहरों से फ्लाइट और होटल बुकिंग में पिछले साल के मुकाबले अच्छी इजाफा हुई है.

रक्षा बंधन के आसपास उत्तर और मध्य भारत के शहरों से घर जाने वालों की फ्लाइट बुकिंग ज्यादा हुई है. बड़ी बात यह है कि होटलों और फ्लाइट टिकट के दाम बढ़ गए हैं. कहां कितनी हुई हवाई बुकिंग?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हवाई बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 96% ज्यादा हुई है.

वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 86% और इंदौर में 82% का इजाफा दर्ज की गई. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ये इजाफा 75% और पटना में 58% रही है.

यह भी पढ़ें- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन

त्योहार के दौरान सिर्फ घर जाने का ट्रेंड ही नहीं है. कई लोग इन कुछ दिनों में घूमने का भी प्लान बना रहे हैं. दिल्ली और उदयपुर में होटल बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 83% ज्यादा हुई है. वहीं हैदराबाद और बेंगलुरु भी होटल बुकिंग के लिए पसंद किए जाने वाले शहरों में शामिल हैं.

अकेले सफर, ग्रुप में ठहरने का ट्रेंड इस दौरान ट्रैवल बुकिंग में एक अलग ट्रेंड भी देखने को मिला

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।