Raksha Bandhan Special: राखी के साथ प्रकृति की रक्षा का वादा, पौधों को बांधा रक्षासूत्र, हरियाली बचाने की अनोखी पहल

Barmer Hindi News: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व है लेकिन सरहदी बाड़मेर में इस बार रक्षाबंधन का रंग कुछ अलग नजर आया. यहां राखी सिर्फ भाई की कलाई पर सजने वाला धागा नहीं रही बल्कि उसके साथ एक वादा भी जुड़ा है.
मॉर्डन स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन को एक सामाजिक संदेश से जोड़ा है.
📡 स्रोत: News18 Hindi