रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। अपने लखनऊ प्रवास के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि कल रक्षा मंत्री बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और 30 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनेंगे।