रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, मां भगवती का आशीर्वाद लेकर देशवासियों और झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।
Short Headline: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
16 अक्टूबर, गुवाहाटी/रांची: रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती का आशीर्वाद लेकर देशवासियों और झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान श्री सेठ ने कहा कि मां भगवती की कृपा सबों पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। उन्होंने राष्ट्र की निरंतर प्रगति और वैभव की भी कामना की।