रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची में फुटपाथ दुकानदारों के बीच किया कैनोपी अंब्रेला का वितरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची में फुटपाथ दुकानदारों के बीच किया कैनोपी अंब्रेला का वितरण, गर्मी-बारिश से दुकानदारों को मिलेगी राहत।
Short Headline: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची में फुटपाथ दुकानदारों के बीच किया कैनोपी अंब्रेला का वितरण
छतरी वितरण, रांची, डीडी, रविकांत
दुकानदारों को मिल कैनोपी अंब्रेला ओटीसी ग्राउंड में छतरी वितरण
गर्मी-बारिश से दुकानदारों को मिलेगी राहत
दुकानदारों के सिर पर अब छतरी
एंकर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स यानी जीआरएसई के सीएसआर फंड से रांची के दुकानदारों के बीच कैनोपी अंब्रेला का वितरण किया। यह पहल फुटपाथ पर दुकानदारों को गर्मी और बारिश से राहत देने के लिए की गई है। मौके पर विधायक सीपी सिंह, महापौर रोशनी खलखो भी मौजूद रहे।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 1 रांची के ओटीसी ग्राउंड में सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के चेहरों उस समय खिल उठे, जब रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उनके बीच कैनोपी अंब्रेला वितरित की। इस पहल से उन्हें चिलचिलाती गर्मी और बारिश से राहत मिलेगी। श्री सेठ ने यह पहल गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स यानी जीआरएसई के सीएसआर के तहत किया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
बाइट- संजय सेठ, रक्षा राज्यमंत्री
वीओ 2 ओटीसी ग्राउंड में हर तरफ लोग नई छतरी के नीचे धूप से राहत लेते हुए नजर आए। मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंच रही हैं। वहीं, महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम भी वेंडरों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
बाइट- सीपी सिंह, विधायक बाइट- रोशनी खलखो, महापौर
वीओ 3 वहीं, सिर पर छतरी पाकर लाभान्वित दुकानदारों ने कहा कि अब उन्हें गर्मी और बरसात से राहत मिलेगी। लाभुक दुकानदारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
बाइट- महिला दुकानदार बाइट- पुरुष दुकानदार
अंतिम वीओ यह कार्यक्रम सिर्फ धूप से राहत दिलाने वाली छतरियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को अनुकूल वातावरण में काम करने की सुविधा देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ रविकांत कुमार की रिपोर्ट।