व्यापार

रक्षाबंधन पर 4000 करोड़ का कारोबार, बाजारों में ज्वैलरी की जबरदस्त मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रक्षाबंधन पर 4000 करोड़ का कारोबार, बाजारों में ज्वैलरी की जबरदस्त मांग

रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली का कारोबारी बाजार इस बार खासा गुलजार नजर आया. भाई-बहन के रिश्ते का यह त्योहार सिर्फ खुशियां ही नहीं लाया, बल्कि कारोबारियों के लिए भी बड़ी कमाई का अवसर बनकर सामने आया है.

कारोबारी संगठन कैट के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में रक्षाबंधन से जुड़े कारोबार का आंकड़ा करीब 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जबकि देशभर में यह कारोबार 30 हजार करोड़ रुपये के पार जाने का अनुमान है. राखी से लेकर मिठाई और कपड़ों तक, हर बाजार में बढ़ी खरीदारी

त्योहार से पहले ही राजधानी के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की आवाजाही बढ़ गई थी. चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग, कमला नगर, लाजपत नगर, गांधी नगर, खान मार्केट और राजौरी गार्डन समेत कई बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां तेज रहीं.

राखियों के अलावा मिठाई, गिफ्ट आइटम, कपड़े, श्रृंगार का सामान और अन्य त्योहार से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी ने बाजार को रफ्तार दी. स्वदेशी राखियों और हस्तशिल्प की ओर बढ़ा रुझान

इस बार राखियों के बाजार में स्वदेशी डोरी और हस्तशिल्प से तैयार राखियों की मांग खास तौर पर दिखाई दी. स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाली इन राखियों ने बाजार में अपनी जगह बनाई है.

रक्षाबंधन से जुड़े इस कारोबार का फायदा केवल दुकानदारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राखी बनाने वाले कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों से लेकर गृह उद्योगों को भी मिला.

यह भी पढ़ें- पनीर पर पूरे देश में लगेगा बैन, राज्यों के बाद केंद्र सरकार उठा सकती है बड़ा कदम त्योहार ने कई कारोबारों को एक साथ दिया सहारा

कैट के मुताबिक, रक्षाबंधन का सीधा असर कई अलग-अलग क्षेत्रों के कारोबार पर पड़ा है. मिठाई और फूल बेचने वालों के साथ गिफ्ट आइटम के व्यापारी, परिवहन क्षेत्र, पैकेजि

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।