रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों के साथ देवी-देवताओं को भी बांध सकती हैं राखी, शिव को हरी, कृष्ण व गणेश को रक्षा सूत्र, माना जाता है शुभ

रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों के साथ देवी-देवताओं को भी राखी बांध सकती हैं. पंडित कल्कि राम के अनुसार शिव को हरी, कृष्ण व गणेश को रक्षा सूत्र, हनुमान को राखी बांधना शुभ है. श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है.
इस समय भगवान विष्णु क्षीर सागर में योगनिद्रा में रहते हैं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जगत के कार्यों की जिम्मेदारी भगवान शिव के अधीन मानी जाती है.
📡 स्रोत: News18 Hindi