रक्षाबंधन पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर, 26 अगस्त 2026
रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों को सुविधा देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच 27 से 29 अगस्त 2026 तक रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस गाड़ी में कुल 10 आई सी एफ कोच रहेंगे, जिसमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच लगेंगे. इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी.