रक्षाबंधन पर डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल का संदेश- स्वस्थ बहन और बेटी ही सशक्त परिवार की आधारशिला
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है, जो परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों और बेटियों का स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त होना परिवार और समाज की खुशहाली के लिए बेहद जरूरी है। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, समय पर उपचार, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला है।” रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के साथ महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया और सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।