देश

रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा पर पूरे प्रदेश में सख्ती

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा पर पूरे प्रदेश में सख्ती

रायपुर, 20 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे “बने खाबो, बने रहिबो” अभियान के तहत बीते दो दिनों में खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने मिठाई दुकानों, होटल, डेयरी, बेकरी, कन्फेक्शनरी और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की।

इस दौरान टीम ने दुर्ग के बैकुंठधाम स्थित फूड प्रोडक्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री को सील किया। वहीं, बिलासपुर में मिठाई की एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया। इसी तरह, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, रायपुर और कोंडागांव सहित अन्य जिलों में भी कार्रवाई कर खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन पर मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय लेबल, निर्माण तिथि, स्वच्छता और प्रतिष्ठान की विश्वसनीयता अवश्य जांचें।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।