रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ 6 लाख से अधिक ने उठाया

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर राज्य में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क बसयात्रा की सौगात दी है। कल से शुरू हुई इस सुविधा के पहले दिन 6 लाख से अधिक महिलाओं ने लाभ उठाया। वहीं, महिलाओं के साथ सफर करने वाले 3 लाख 22 हज़ार से अधिक सहयात्रियों को भी निशुल्क यात्रा का लाभ मिला।
महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा कल मध्य रात्रि तक जारी रहेगी।परिवहन निगम ने 26 से31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उधर प्रदेश की 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आज से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा की शुरूआत हो गई है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र महिला यात्री को अपनी उम्र प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखानी होगी।
परिवहन निगम के मुताबिक परिचालक दस्तावेज में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर उम्र का मिलान करेगा और ईटीआईएम मशीन से शून्य मूल्य का टिकटजारी कर देगा। यह व्यवस्था ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना’ के तहत लागू की गई है।