रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए खुशखबरी, UP रोडवेज बस में 66 घंटे फ्री सफर, सहयात्री को भी मिलेगा लाभ

Free roadways bus service on Raksha Bandhan: लखीमपुर खीरी जिले में भी रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. जिले के लखीमपुर और गोला डिपो से बड़ी संख्या में रोडवेज बसों का संचालन होता है.
पिछले साल इन दोनों डिपो की 200 से ज़्यादा बसों से महिलाओं ने रक्षाबंधन के दौरान यात्रा की थी. इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाओं के यात्रा करने की संभावना है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसों के संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है.
📡 स्रोत: News18 Hindi