रक्षाबंधन पर नमो भारत के बढ़ेंगे फेरे, हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन

नई दिल्ली, 25 अगस्त (वेब वार्ता)। रक्षाबंधन के त्योहार पर दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। 27 और 28 अगस्त को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए दोनों दिनों में कुल 47 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स संचालित की जाएंगी। एनसीआरटीसी के इस फैसले के बाद रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को ट्रेन के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अतिरिक्त ...
📡 स्रोत: NewsData.io