देश

रक्षाबंधन के पर्व के लिए आज रविवार को रायपुर संभाग के डाकघरों में विशेष व्यवस्था

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रक्षाबंधन के पर्व के लिए आज रविवार को रायपुर संभाग के डाकघरों में विशेष व्यवस्था

रायपुर, 23 अगस्त 2026

रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले डाकघरों के संचालन को लेकर विशेष व्यवस्था की है. आज रविवार को रायपुर संभाग के सभी विभागीय डाकघरों , प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघर और उप-डाकघर के काउंटर आम जनता के लिए खुले रहेंगे, ताकि रक्षाबंधन के लिए राखियों की बुकिंग और प्रेषण का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके.

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।