रक्षाबंधन पर सोने के दाम में आई तेजी, चांदी के भाव भी बढ़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में तेजी देखने को मिली। आज (28 अगस्त 2026, शुक्रवार) सोने के दाम में करीब 1,270 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखी गई। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में भी 540 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।
📡 स्रोत: NewsData.io