रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में नवा रायपुर के राखी गांव में भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोसा मुख्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और सैन्यकर्मियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सैन्यकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड पर भारतीय सेना के जवानों के लिए अपने हाथों से व्यक्तिगत पत्र और संदेश लिखे।