रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को फिल्म 'रामायण' में देखा जाएगा. वो इस फिल्म में शूर्पणखा के रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर से उनका शूर्पणखा के रोल में लुक पसंद किया गया. अब हाल ही में रकुल को मुंबई में स्पॉट किया गया. पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया. इस दौरान पैपराजी उन्हें रामायण से उनके कैरेक्टर नाम से बुलाने लगे. हालांकि, उन्होंने नाम गलत ले लिया. पैपराजी ने शूर्पणखा की जगह शूर्पणपखा बोल दिया.
रकुल प्रीत ने पैपराजी को समझाया
ये सुनकर एक्ट्रेस मुस्कुराने लगती हैं. फिर वो पैपराजी को सही नाम बताती हैं और बताती हैं कि सही नाम शूर्पणखा है. इसके बाद रकुल मुस्कुराते हुए पोज देती हैं. इस दौरान रकुल को ब्लैक टॉप और जीन्स में देखा गया. उन्होंने काले चश्मे भी लगाए हुए थे. पूरे लुक को उन्होंने नो मेकअप लुक और हाई पोनी से कंप्लीट किया.
ये भी पढ़ें- 15 सालों से यश ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, बॉक्स ऑफिस के हैं किंग, 'टॉक्सिक' का क्या होगा हाल?
<div style="display: flex; flex-direction: column; flex-grow: 1; j
📡 स्रोत: ABP Live Film