राम चरण ने शेयर किया ‘RC17’ का पोस्टर, सुकुमार के साथ फिर से मिलाया हाथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साउथ सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म आर सी 17 को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ने लगा है.
फिल्म की पूजा सेरेमनी के बाद अब मेकर्स ने इसका नया प्री-लुक पोस्टर जारी किया है.
खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए राम चरण और डायरेक्टर सुकुमार एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं.
इससे पहले दोनों की जोड़ी ने फिल्म रंगस्थलम में साथ काम किया था, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.
मोर पंख में छुपा है एक्टर का चहरा
आर सी 17 के प्री-लुक पोस्टर में राम चरण की तस्वीर को नीले, हरे और सुनहरे रंगों के साथ एक खास अंदाज में दिखाया गया है. पोस्टर का डिजाइन मोर के पंखों से इंस्पायर्ड है.
हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी या राम चरण के किरदार को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, 'आप कल्पना कर सकते हैं, लेकिन यह हर किसी की उम्मीद से कहीं आगे होगा.' इस लाइन ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
The journey of #RC17 begins with the MEGA CLAP ❤️ Megastar @KChiruTweets garu sounded the clapboard and blessed the entire team of #RC17 ✨ #YouCanImagine #RC2Sukku #SRC Mega Power Star @AlwaysRamCharan Master Storyteller @aryasukku @MythriOfficial @SukumarWritings #TSeriesFilms @RC17Offl
Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) November 1, 2026
राम चरण ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, यह प्रोजेक्ट बेहद स्पेशल है .
सुकुमार को मेंशन करते हुए उन्होंने लिखा, मेरे सबसे प्यारे सुकुमार के साथ एक बार फिर कॉलैबोरेट करने की बेहद खुशी है. आर सी 17 का सफर शुरू हो चुका है.
This one is extrem
📡 स्रोत: ABP Live Film