देश

राम मंदिर ट्रस्ट ने VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटाए

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राम मंदिर ट्रस्ट ने VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटाए

अगस्त 20, नई दिल्ली: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावा हेराफेरी की घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट लगातार मंदिर की व्यवस्थाओं में बदलाव कर रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने दो और कर्मचारियों को मंदिर की व्यवस्था से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने केडी तिवारी उर्फ 'बड़े बाबू' और बजरंग पाठक को राम मंदिर की व्यवस्था से अलग कर दिया है।

केडी तिवारी रामलला के आभूषण और श्रद्धालुओं की ओर से समर्पित मूल्यवान वस्तुओं का हिसाब-किताब रखते थे. जबकि बजरंग पाठक मंदिर आने वाले वीआईपी दर्शनार्थियों को प्रसाद, अंगवस्त्र आदि भेंट करने की व्यवस्था देखते थे। फोटो- श्रीराम मंदिर (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।