राम म्यूजिकल ग्रुप के मेगा इवेंट शो सीजन-5 में संगीत, नृत्य और सम्मान का संगम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। राम म्यूजिकल ग्रुप भोपाल-मंडीदीप द्वारा जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस और गायक-आयोजक रामगोपाल अहिरवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 6 सितंबर को प्रकाश होटल, होशंगाबाद रोड स्थित सीमांद्रा के पास मेगा इवेंट शो सीजन-5 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केके सहाय, जो मंत्री विश्वास सारंग के ससुर हैं, ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में रामगोपाल अहिरवार ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्रवीण श्रीवास्तव, मनीषा श्रीवास्तव, जगदीश वासवानी, सुनीता, दीपक सक्सेना, मोनिका कोली, अर्चना कोली, विलियम लॉरेंस, सुजाता, संजना, अनूप रिछारिया, मिलन, राकेश गोयल, प्रताप, जवाहर, कपूर नागर सहित कलाकारों ने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सुल्तानपुर रायसेन से आए राधेश्याम केतकी ने कविता प्रस्तुत की। बाल कलाकार अयांश ने सिंथेसाइजर पर गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
नृत्य कार्यक्रम में सुजाता, संजना, नैंसी अहिरवार और बेबी अंशिका ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं, कलाकारों, मेधावी विद्यार्थियों और पत्रकारों का सम्मान किया गया। हरभजन जांगड़े, प्रकाश दुबे, शैलेंद्र मीणा, गोस्वामी और आशीष मिश्रा सहित पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
मेधावी विद्यार्थियों में जोया खान, नैंसी अहिरवार, वेदिका अहिरवार और वैभव गौतम का सम्मान हुआ। रेलवे में अधिकारी पद प्राप्त करने वाली मोनिका कोली तथा खेल प्रतिभा उत्तम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिलन और रामगोपाल अहिरवार ने किया। केक काटने और चाय-नाश्ते के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुरी में राम म्यूजिकल ग्रुप के मेगा इवेंट शो सीजन-5 के आयोजन का पृष्ठभूमि है, जिसमें संगीत, नृत्य और धार्मिक कार्यक्रमों का संगम हुआ। यह कार्यक्रम जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस और गायक-आयोजक रामगोपाल अहिरवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिससे सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिला। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह स्थानीय कलाकारों और दर्शकों को एक मंच देता है, जिससे क्षेत्रीय संगीत और नृत्य को नया जीवन मिलता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि इससे सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेग