देश

रामबन में जमीन धंसी, घरों में आईं दरारें, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा रहे परिवार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रामबन में जमीन धंसी, घरों में आईं दरारें, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा रहे परिवार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के कुलथी चक्का कुंडी गांव में लगातार बारिश के बीच जमीन धंसने और घरों में दरारें आने से दहशत फैल गई. चिनाब नदी के किनारे हुई इस घटना के बाद प्रशासन ने तीन परिवारों के 10 सदस्यों को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. प्रभावित परिवारों को अस्थायी तौर पर रहने के लिए टेंट उपलब्ध कराए गए हैं.

स्थानीय लोगों ने कई अन्य घरों में भी नुकसान की जानकारी दी है. ग्रामीणों ने बगलिहार जलविद्युत परियोजना से पानी छोड़े जाने की आशंका जताई है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि जमीन धंसने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।