राजनीति

रामदेवरा पदयात्रियों के लिए भंडारा शुरू:श्रीनगर में भोजन, चाय और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था का लाभ मिलेगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रामदेवरा पदयात्रियों के लिए भंडारा शुरू:श्रीनगर में भोजन, चाय और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था का लाभ मिलेगा

श्रीनगर कस्बे के खेड़ा चौराहे पर रविवार को बाबा रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए एक निशुल्क भंडारे का शुभारंभ किया गया। यह भंडारा जन सहयोग से शुरू किया गया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि बाबा रामदेव ने अपना जीवन वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया था। उनके जीवन से सामाजिक समरसता की सीख मिलती है।

पंडित नितेश जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भंडारे का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने बाबा रामदेव जी की आरती उतारी।

उद्घाटन समारोह में श्रीनगर के दिलीप राठी, सुनीता यादव, श्रीनगर थाने के एएसआई हनुमान लाल चौधरी, राम सिंह रावत, अनिल जाटोलिया, गोवर्धन माली, भंवरलाल माली और शैतान सिंह रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

भंडारे के व्यवस्थापक गोवर्धन माली ने जानकारी दी कि यहां पदयात्रियों के लिए भोजन, चाय और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।