राज्य

रामगढ़ में नुकीली कीलों की सेज पर लेटकर रूपा देवी कर रहीं मां दुर्गा की आराधना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रामगढ़ में नुकीली कीलों की सेज पर लेटकर रूपा देवी कर रहीं मां दुर्गा की आराधना

रामगढ़ के बरकाकाना में रूपा देवी की अनूठी साधना, नुकीली कीलों की सेज पर लेटकर कर रहीं आराधना, पेट पर पीतल का कलश रखकर निर्जला साधना का लिया संकल्प, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कर रहीं कामना।

Short Headline: रामगढ़ में नुकीली कीलों की सेज पर लेटकर रूपा देवी कर रहीं मां दुर्गा की आराधना

अनूठी साधना, रामगढ़, के.के.तिवारी

रामगढ़ के बरकाकाना में रूपा देवी की अनूठी साधना

नुकीली कीलों की सेज पर लेटकर कर रहीं आराधना

पेट पर पीतल का कलश रखकर निर्जला साधना का संकल्प

क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए कठिन साधना

एंकर रामगढ़ में नवरात्रि के अवसर पर एक अनूठी साधना देखने को मिल रही है। बरकाकाना के पोचरा स्थित झोपड़ी टोला में रूपा देवी नुकीली कीलों की सेज पर लेटकर और पेट पर पीतल का कलश धारण कर मां भगवती की आराधना कर रही हैं। उनकी इस कठिन साधना को देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ-1 रामगढ़ जिले के बरकाकाना पोचरा स्थित झोपड़ी टोला में रूपा देवी की साधना चर्चा का विषय बनी हुई है। शारदीय नवरात्रि के दौरान वे नौ दिनों तक निर्जला व्रत रखकर करीब 12 से 15 किलो नुकीली कीलों की सेज पर लेटी हुई हैं। उनके पेट पर पीतल का कलश रखा है, जिसके ऊपर अखंड दीप प्रज्वलित है। रूपा देवी की इस साधना को देखने के लिए आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

बाइट- शीला देवी, पड़ोसी

वीओ-2 रूपा देवी के मुताबिक, उन्होंने कई वर्ष पहले पेट पर कलश रखकर और अग्नि के समक्ष बैठकर साधना शुरु की थी। करीब 15 वर्षों तक साधना के बाद, पिछले तीन वर्षों से वे नुकीली कीलों की सेज पर लेटकर मां की आराधना कर रही हैं। वहीं, रूपा देवी की ननद मोनिका कुमारी ने बताया कि इस कठिन साधना के पीछे का उद्देश्य पूरे क्षेत्र का कल्याण है।

बाइट- मोनिका कुमारी, रूपा देवी की ननद

वीओ-3 रूपा देवी की साधना के दौरान उनके परिजन लगातार उनके साथ रहते हैं। आसपास के गांवों से आने वाले श्रद्धालु भी उनकी भक्ति और आस्था को करीब से देख रहे हैं। पड़ोसियों के अनुसार, रूपा देवी निर्जला व्रत रखकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना कर रही हैं। वहीं, उनके देवर राजू कुमार बताते हैं कि रूपा देवी लंबे समय से मां भगवती की आराधना में लीन रहती हैं और अपनी आस्था के अनुसार साधना करती हैं।

बाइट- राधा देवी, पड़ोसी बाइट- राजू कुमार, देवर

अंतिम वीओ नवरात्रि के इस पावन अवसर पर रूपा देवी की साधना क्षेत्र में श्रद्धा और चर्चा का केंद्र बनी हुई है। उनकी यह साधना आस्था, संकल्प और मां भगवती के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाती है।

रामगढ़ से के.के.तिवारी की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।