राजनीति

रामपुर में अंबेडकर प्रतिमा खंडित, दलित समाज आक्रोशित:रात में ज्ञापन सौंपा, 15 दिन में प्रतिमा स्थापित करने की मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रामपुर में अंबेडकर प्रतिमा खंडित, दलित समाज आक्रोशित:रात में ज्ञापन सौंपा, 15 दिन में प्रतिमा स्थापित करने की मांग

रामपुर में जिलाधिकारी आवास से करीब 200 मीटर दूर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में प्रतिमा खंडित होने से आक्रोश फैल गया। सोमवार को प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा मिलने की जानकारी पर भीम आर्मी और विभिन्न दलित संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। संगठनों के सदस्यों ने घटना के विरोध में पार्क में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात 9 बजे अधिकारियों ने लिया ज्ञापन सोमवार रात करीब 9 बजे सिटी मजिस्ट्रेट सालकराम ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। इस दौरान सीओ सिटी, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ज्ञापन में खंडित प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने, पार्क में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने, CCTV कैमरे लगाने और घटना के जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की गई। पहले भी तोड़ी जा चुकी हैं उंगलियां भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिलते ही संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो-तीन बार प्रतिमा की उंगलियां तोड़ी जा चुकी हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पार्क में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। 15 दिन में प्रतिमा स्थापित करने की मांग भीम आर्मी ने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर खंडित प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने की मांग की है। इसके अलावा पार्क में दो कर्मचारियों की स्थायी तैनाती और CCTV कैमरे लगाने की भी मांग की गई है। संगठन ने घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, वीर 12वीं के जिलाध्यक्ष ने पार्क में शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग भी उठाई। प्रशासन ने कार्रवाई का दिया भरोसा सिटी मजिस्ट्रेट सालकराम ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष और अन्य दलित संगठनों के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।