रामपुर में किसान यूनियन अंबावता का प्रदर्शन:कृषि सामग्री पर 90% सब्सिडी और फसल कहीं भी बेचने की आजादी की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →रामपुर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने पार्क में नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों तक पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए।
प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। किसान-मजदूरों की कर्जमाफी की मांग ज्ञापन में केंद्र सरकार से सभी तरह के किसान और मजदूरों के कर्ज माफ करने की मांग की गई। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों और मजदूरों को कर्ज के बोझ से राहत मिलनी चाहिए। कृषि सामग्री पर 90% सब्सिडी की मांग संगठन ने कृषि में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुओं को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराने की मांग रखी।
इसके साथ ही यूरिया की बोरी का वजन 50 किलो से घटाकर 40 किलो करने की मांग भी उठाई गई। किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी की मांग किसान नेताओं ने कहा कि देश में किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। इसके अलावा पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों और मजदूरों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।
परेशान करने पर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि अगर शासन-प्रशासन की ओर से किसानों को परेशान किया गया तो संगठन इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को दिल्ली के किसान घाट पर बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे। वहां महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर किसान कर्जमाफी की मांग उठाएंगे।
ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सलीम वारसी, महासचिव मक्खन सिंह चौहान, फरहत अली, शकील अहमद, अखिल खान, मोहम्मद अहमद प्रधान, अब्दुल हसन, रिजवान अली, मुबारक हसन, मुराद खान, इमरान खान, शाहरुख मियां, इसरार अली एडवोकेट, मुकेश कुमार, अजय सिंह गिल, जीत सिंह, मनजीत सिंह, हर चरण सिंह, हरीश पांडे, फैजान मियां, बिलाल खान, आरिफ अली और इदरीस अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io