'रामायण' में अरुण गोविल को दशरथ के रोल के लिए क्यों कास्ट किया गया? जानें वजह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
'रामायण: पार्ट वन' के मेकर्स ने फिल्म से अरुण गोविल का नया पोस्टर रिलीज किया. पोस्टर को काफी प्यार मिल रहा है. दशरथ के रोल में अरुण गोविल को फैंस पसंद कर रहे हैं.
अरुण गोविल सालों पहले रामानंद सागर के शो 'रामायण' में राम का रोल प्ले कर रहे हैं. उन्हें इस रोल के लिए बहुत सराहा गया. उन्हें लोगों ने भगवान की तरह पूजा. आज भी लोग उन्हें सम्मान और प्यारभरी नजरों से देखते हैं.
ऐसे में ये भी सवाल किया गया कि अरुण गोविल को फिल्म में दशरथ के रोल के लिए क्यों कास्ट किया गया.
अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे की वजह सामने आई है.
मेकर्स ये जानते थे कि अरुण गोविल का दर्शकों के साथ आज भी एक इमोशनल जुड़ाव है.
जब कोई ऐसा एक्टर हो जिसे कई जेनरेशन ने भगवान राम के रोल में पसंद किया, तो उनके साथ तुरंत एक इमोशनल कनेक्ट बन जाता है. अरुण गोविल की कास्टिंग सिर्फ इसीलिए नहीं की गई कि पुरानी यादों को ताजा किया जाए.
बल्कि मेकर्स को लगा कि ऑडियंस उन्हें रामायण की दुनिया में अलग किरदार में वापस देखकर काफी खुश होगी.
उन्हें इस कहानी में वापस लाना और वो भी राम के पिता के तौर पर, बहुत स्वाभाविक लगा. ये एक खूबसूरत पल होगा. जिस एक्टर ने राम का रोल किया और अब वो राम के पिता के रोल में दिखेंगे.
मालूम हो कि रामानंद सागर की रामायण 1987 में आई थी. शो को बहुत पसंद किया गया. शो में दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, दारा सिंह जैसे स्टार्स दिखे थे.
ये भी पढ़ें- 'दृश्यम 3' के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड, बुधवार को बॉक्स ऑफिस किया ये धमाका
फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म के डायरेक्ट नितेश तिवारी हैं.
वहीं रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि रामायण के नए संस्करण में दशरथ की भूमिका के लिए अभिनेता अरुण गोविल को क्यों चुना गया। यह विषय दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है क्योंकि गोविल को पहले राम के रूप में पूजा गया था। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे कलाकारों की पिछली भूमिकाएँ नई परियोजनाओं में उनके चयन को प्रभावित करती हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि दर्शक गोविल के प्रदर्शन को अलग दृष्टिकोण से देखेंगे और रामायण के प्रति अपनी धारणा में बदलाव लाएँगे।