मनोरंजन

'रामायण पर बात करो, ना कि 4000 करोड़ बजट पर...', रणबीर की फिल्म पर बोले सलमान खान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'रामायण पर बात करो, ना कि 4000 करोड़ बजट पर...', रणबीर की फिल्म पर बोले सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं.

एक्टर ने शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मूवी की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर ने अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर ढेर सारी बातचीत की.

इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म रामायण पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि रामायण पर ही बात होनी चाहिए ना कि बजट पर. इसके अलावा एक्टर ने भगवान राम की खूबियां भी गिनाईं.

'रामायण पर बात करो, ना कि 4000 करोड़ बजट पर...'

बता दें कि रामायण का टीजर और फिर ट्रेलर आने के बाद फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. फिल्म के वीएफएक्स पर भी काफी बातें हुईं. रिलीज के बाद भी इसका वीएफएक्स चर्चा में बना हुआ है.

वहीं इन सब चीजों के अलावा मूवी के 4 हजार करोड़ के बजट पर भी काफी बातें हुईं.

लेकिन, सलमान का मानना है कि बजट और वीएफएक्स पर नहीं सिर्फ फिल्म पर बात होनी चाहिए.

सलमान खान ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, 'ये जो नरेटिव है कि 4000 करोड़, वीएफएक्स-वीएफएक्स.

मेरा मानना है कि ये सही नहीं है. मुझे लगता है कि रामायण की चर्चा रामायण पर ही होनी चाहिए. राम, रावण सीता और अन्य किरदारों पर.'

सलमान खान ने गिनाईं भगवान श्री राम की खूबियां

सलमान खान से इवेंट में आगे कहा गया था, 'अभी ऐसा लग रहा है कि रामायण और रामराज्य का साम्राज्य अभी एक महीने चलेगा.

और आप लोग आ रहे हैं 4 दिसंबर को.' इस पर सलमान ने भगवान श्री राम की खूबियां गिनाते हुए कहा, 'राम जी बेस्ट पति, बेस्ट बेटे, बेस्ट पिता, बेस्ट वॉरियर और बेस्ट भाई हैं.

ये उनकी क्वालिटीज हैं.' सलमान खान ने आगे अपने मातृभूमि के किरदार को लेकर कहा, 'इस कैरेक्टर में भी ये सेम क्वालिटीज है.'

'रामायण' ने पहल दिन कमाए 150 करोड़ से ज्यादा

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'रामायण' ने दुनियाभर में पहले दिन 155 करोड़ रुपये का कलेक्शन किय

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।