'रामायण' से लीक हुआ लक्ष्मण-सीता का फाइट सीक्वेंस, हिंदी वर्जन में है मिसिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. इसे दर्शकों और फैंस की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.
स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है.
दरअसल, 'रामायण' का जो वर्जन इंडिया में रिलीज किया गया है, इसमें कई कट्स लगाए हैं और फिर इसे रिलीज किया गया है, जिसमें एक सीन इंटरनेशनल हिंदी वर्जन से वायरल हो रहा है.
ये लक्ष्मण-सीता का फाइट सीक्वेंस है. इसे इंडिया में रिलीज की गई फिल्म 'रामायण' में नहीं दिखाया गया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
इंग्लिश वर्जन से 30 मिनट लंबा है हिंदी का वर्जन
'रामायण' को लेकर बताया जाता है कि इसका हिंदी वर्जन पहले से ही इंग्लिश से 30 मिनट लंबा है.
लेकिन इसके बावजूद भी हिंदी वर्जन में लक्ष्मण और सीता का फाइट सीक्वेंस पूरा नहीं दिखाया गया है. ऐसे हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है.
इंटरनेशनली रिलीज वर्जन और इंडिया वाले संस्करण के बीच लोग अंतर कर रहे हैं और एबीपी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
लोगों का मानना है कि विदेश में 'रामायण' का जो वर्जन रिलीज किया गया है उसमें कुछ अलग सीन्स शामिल हैं.
Here is the full scene from #Ramayana international cut.
https://t.co/MiJ8ELIbpM Vajra 🏹 (@vajraTheAstra) November 7, 2026
लक्ष्मण-सीता के फाइट सीक्वेंस में क्या था?
बहरहाल, अगर सीता और लक्ष्मण के फाइट सीक्वेंस के बारे में बात की जाए तो ये सीन उस समय का फिल्म में दिखाया गया है जब शूर्पणखा की नाक लक्ष्मण काट देते हैं.
इसके बाद खर और दूषण की 14,000 राक्षसों वाली विशाल सेना से राम, सीता और लक्ष्म
📡 स्रोत: ABP Live Film