'रामायण' का सॉन्ग 'जोड़ी-जोड़ी' 6 बार हुआ था रिजेक्ट, कुमार विश्वास बोले- 'हर बार रोए...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में इसकी रिलीज के साथ ही वो इंतजार भी खत्म हो गया है.
इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. वहीं, कुमार विश्वास ने सॉन्ग 'जोड़ी जोड़ी' को लेकर बात की.
उन्होंने कहा कि इस गाने को 6 बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था.
दरअसल, 'रामायण' की रिलीज से पहले इसकी दिल्ली में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कुमार विश्वास और रवि दुबे ने थिएटर में पहुंचकर लोगों को सरप्राइज दिया था.
इसी दौरान उन्होंने फिल्म के गाने 'जोड़ी जोड़ी' की मेकिंग को लेकर बात की और बताया कि इसे नमित मल्होत्रा ने 6 बार रिजेक्ट कर दिया था और इसे लिखते समय कुमार विश्वास के आंसू छलक पड़े थे. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
राम की कहानी संजीवनी है- कुमार विश्वास
'रामायण' के वनवास सीन को लेकर कुमार विश्वास ने कहा, 'मैं आपको स्पॉइलर नहीं देना चाहता हूं. 6-7 बार इसके एडिट में भी देखा. अकेले भी देखा. हर बार रुकवाना पड़ा सीन को और हर बार रोना पड़ा.
क्योंकि फिर कह रहा हूं. क्योंकि राम की कहानी जीवनी नहीं है संजीवनी है. कितनी बार देख लीजिए. कितनी भी बार सुन लीजिए. हर बार इसमें एक नई बात है.
मैंने कुछ नहीं लिखा, जो रामचरित मानस में था, वाल्मिकी की रामायण में थे और जो अंदर से बाहर आया वो कर दिया.'
यह भी पढ़ें: पीक डिटेलिंग, शानदार एक्टिंग... 'रामायणम्' फिल्म नहीं, भारत का इमोशन है
6 बार रिजेक्ट हुआ सॉन्ग 'जोड़ी जोड़ी'
कुमार विश्वास ने बताया कि इस दौरान नाराजगी और गुस्सा भी मेकर्स के साथ रहा.
लेकिन साथ में काम किया. उन्होंने 'जोड़ी जोड़ी' गान
📡 स्रोत: ABP Live Film